सड़क हादसे में मजदूर की मौत, रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

तोपचांची/गिरिडीह : थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित भंवरदाहा पुल के सामने ट्रैक्टर के पीछे से एक ट्रक के जोरदार धक्के से मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मजदूर ट्रैक्टर के इंजन पर बैठा था और वह ट्रक की चपेट में आ गया था. अन्य मजदूर और चालक घायल हो गये. इसमें एक […]

विज्ञापन
तोपचांची/गिरिडीह : थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित भंवरदाहा पुल के सामने ट्रैक्टर के पीछे से एक ट्रक के जोरदार धक्के से मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मजदूर ट्रैक्टर के इंजन पर बैठा था और वह ट्रक की चपेट में आ गया था. अन्य मजदूर और चालक घायल हो गये. इसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है़ घायलों का इलाज सीएचसी तोपचांची में करने के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया़
ऐसे हुआ हादसा : घटना सोमवार के दोपहर 2:30 बजे की है़ घायल मजदूर बालेश्वर दास ने बताया कि गिरिडीह जिलांतर्गत निमियांघाट थाना क्षेत्र के असनासिंघा से बालू लेकर हीरापुर, तोपचांची जा रहे थ़े पुल के सामने इसरी से धनबाद जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर के डाला में पीछे से ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया. घटना स्वरूप ट्रैक्टर हवा में उछल गया और बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया़
ट्रैक्टर के इंजन पर सवार गिरिडीह जिला के निमयांघाट थाना क्षेत्र के सितानाला निवासी बालेश्वर कुमार दास (27), वासुदेव दास (36), मोहित दास (27) त्रिवेणी दास (30) सवार थ़े त्रिवेणी दास सड़क पर गिर गया और धक्का मारने वाले ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी़ घटनास्थल पहुंचे मृतक के पिता प्रीतम दास का रो-रो कर बुरा हाल है़ मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.
घंटे भर बाधित रहा आवागमन : इंस्पेक्टर राज कपूर, थानेदार धर्मदेव राम घटना स्थल पहुंचे और ट्रक एवं उसके चालक को हिरासत में ले कर शव को उठाना चाहा. डुमरी प्रमुख भोला साव एवं ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और मुआवजा देने के बाद ही शव उठाने की बात पर अड़ गये.
फलत: इसरी से धनबाद का लेन एक घंटे तक बाधित रहा़ विधायक प्रतिनिधि विकास महतो, आजसू नेता सुरेश महतो, मनोज महतो आदि के समक्ष बीडीओ अब्दुस समद के आश्वासन के बाद शव को उठाया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola