विधायक ने किया महा शिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन
चित्र परिचय: 29. फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक गिरिडीह. बेंगाबाद के फुरसोडीह स्थित जगन्नाथ धाम में आयोजित श्रीश्री 108 अखंड ज्योत प्रज्वलित यज्ञ अनुष्ठान व महा शिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन सोमवार की रात को गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पत्रकार राकेश सिन्हा भी मौजूद थे. उद्घाटन समारोह में […]
चित्र परिचय: 29. फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक गिरिडीह. बेंगाबाद के फुरसोडीह स्थित जगन्नाथ धाम में आयोजित श्रीश्री 108 अखंड ज्योत प्रज्वलित यज्ञ अनुष्ठान व महा शिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन सोमवार की रात को गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पत्रकार राकेश सिन्हा भी मौजूद थे. उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो वर्मा ने कहा कि विद्वान लोगों के द्वारा दिये गये प्रवचन का अनुपालन लोगों को करना चाहिए. लोगों को हमेशा ही सद्मार्ग पर चलते हुए अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के सभी पदाधिकारियों को उन्होंने साफ कह दिया है कि जनता की समस्याओं को सुने और उसका निदान करें. इधर मंच संचालन कर रहे जगरनाथ मंडल ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन जहां भक्ति जागरण व प्रवचन का कार्यक्रम हुआ, वहीं मंगलवार को अखंड ज्योत प्रज्वलित किया जायेगा. इस दौरान यज्ञ प्रेरक छपरा के प्रभुनाथ योगी, आध्यातम विशेषज्ञ कुरुक्षेत्र हरियाणा के हरि राम, राष्ट्रीय मानस प्रवाचिका सरस्वती देवी, यज्ञाचार्य व्यास कुमार, वैदिक संतोष कुमार शास्त्री व जयनारायण त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे. सोमवार के कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता जयमंगल राय समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










