Giridih News: मवेशी चोरी करने के संदेह में तीन युवकों को पुलिस को सौंपा
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: देवरी थाना क्षेत्र की गादीदिघी पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को मवेशी चोरी करने के संदेह में तीन युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये युवकों में एक बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लुप्पी व दो युवक बिहार के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के दुलमपुर गांव के हैं.
विज्ञापन
युवक टेंपों से आये थे. ग्रामीणों ने टेंपो भी पकड़ लिया. ग्रामीणों के अनुसार मनकडीहा गांव के हरेकृष्ण पांडेय की एक गाय, उमन मियां की दो गाय और एक बाछी, मंझलाडीह गांव के अशोक राय की एक गाय व दो बैल तथा कांटीदिघी गांव के पप्पू राय की एक दुधारू गाय व एक बाछी पिछले चार-पांच दिनों से गायब है. पिछले एक माह से मवेशी चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने के कारण पशुपालक भयभीत है. ग्रामीण गोपनीय तरीके से मवेशियों की देखभाल कर रहे थे.
पुलिस पूछताछ कर रही है
शुक्रवार को मवेशी कांटीदिघी गांव के खेत की तरफ घास चरने गये. इसी दौरान तीनों युवक मवेशी को पकड़ने लगे. यह देख ग्रामीणों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपर्द दिया. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों वे तीन युवकों को पकड़ा है. युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










