चित्र परिचय : 7. कैंप में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्यगिरिडीह. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को आंबेडकर चौक के समक्ष कैंप का आयोजन कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. मौके पर जिला प्रभारी के रूप में सुल्तान अहमद मौजूद थे. जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि आज से गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की नीति व सिद्धांत से अवगत कराया जायेगा. साथ ही इस दौरान नये सदस्य भी बनाये जायेंगे. इसी कड़ी में 10 जनवरी को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कैंप लगा कर सदस्यता अभियान भी चलाया जायेगा. दो सौ लोगों को बनाया गया सदस्यश्री वर्मा ने बताया कि गुरुवार को लगभग दो सौ लोगों को सदस्य बनाया गया. उन्होंने बताया कि प्रखंडों में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर प्रभारियों का भी मनोनयन किया गया है. दुर्गा प्रसाद को गिरिडीह नगर, यमुना शर्मा को गिरिडीह, नेशाब अहमद को गांडेय, चंद्रशेखर सिंह को बेंगाबाद, जयकिशोर प्रसाद व आलमगीर आलम को जमुआ, जैनुल अंसारी को देवरी, दीपक महेश्वरी को धनवार, अशोक राय व निजाम अंसारी को तिसरी, रामकुमार राउत को गावां, दिवाकर सिंह को बिरनी, महमूद अली खान को सरिया, गणेशचंद्र पांडेय को बगोदर एवं मुनमुन सिन्हा एवं दिनेश्वर कुमार को पीरटांड़ प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है. कैंप पर ये थे मौजूदमौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा रवींद्र प्र्रसाद सिंह, यमुना शर्मा, दुर्गा प्रसाद, सब्बन खान, सतीश केडिया, अशोक विश्वकर्मा, नरेंद्र सिन्हा छोटन, पंकज सागर, सीताराम पासवान, नेशाब अहमद, उपेंद्र सिंह, महमूद अली खान, बलराम यादव, गुलाम मुस्तफा समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे.
लेटेस्ट वीडियो
कांग्रेस ने कैंप लगाकर की सदस्यता अभियान की शुरुआत
चित्र परिचय : 7. कैंप में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्यगिरिडीह. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को आंबेडकर चौक के समक्ष कैंप का आयोजन कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. मौके पर जिला प्रभारी के रूप में सुल्तान अहमद मौजूद थे. जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
