गायत्री परिवार ने नशामुक्ति को ले किया जागरूक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : गायत्री परिवार के लोग नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसी कड़ी में जमुआ प्रखंड के चोरगत्ता में शनिवार को लोगों के बीच वीडियो फिल्म दिखायी गयी. गायत्री परिवार के कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान में शराब, गुटखा, भांग, अफीम व अन्य नशीली चीजों के सेवन से युवा वर्ग […]
विज्ञापन
गिरिडीह : गायत्री परिवार के लोग नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसी कड़ी में जमुआ प्रखंड के चोरगत्ता में शनिवार को लोगों के बीच वीडियो फिल्म दिखायी गयी. गायत्री परिवार के कामेश्वर सिंह ने कहा कि वर्तमान में शराब, गुटखा, भांग, अफीम व अ���्य नशीली चीजों के सेवन से युवा वर्ग अपने स्वास्थ्य व धन की बर्बादी कर रहे हैं.
समय रहते इसे रोका नहीं गया तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर डाला. कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पेड़ पौधा लगाना चाहिए. पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी आधे घंटे की फिल्म दिखायी गयी.
इसके बाद लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए पांच मिनट का सामूहिक प्रार्थना की गयी. इस दौरान लोगों ने गायत्री मंत्र का जाप किया और महामृत्युंजय मंत्र से आहूतियां दीं. मौके पर उमेश चौधरी, भागीरथ प्रसाद सिंह, तुलसी पंडित, नरेश प्रसाद यादव, प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे.
सरिया में जिलास्तरीय गोष्ठी आज : जिले के सरिया स्थित मंडल धर्मशाला में गायत्री परिवार का जिलास्तरीय गोष्ठी रविवार को होगी. यह जानकारी जयप्रकाश राम ने दी. बताया कि गोष्ठी में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन पर चर्चा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










