झारखंड के व्यापारी से 80 लाख रुपये की ठगी करने वाला नाईजीरियाई नागरिक पुणे से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2020 5:00 PM
गिरिडीह : दवा बनाने के काम आने वाली रेमान्सीन ऑयल नामक उत्पाद की आपूर्ति के लिए गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला से 80 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने ठगी के […]
गिरिडीह : दवा बनाने के काम आने वाली रेमान्सीन ऑयल नामक उत्पाद की आपूर्ति के लिए गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला से 80 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने ठगी के इस मामले में पुणे के कोंढवा से मबेगबु उजोचनाउ हैनेरी ऐलिस उर्फ डॉक्टर एलेक्स डेविड नामक एक नाईजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शर्मसार हुई मानवता, करीमन मियां को कब्रिस्तान में नहीं मिली जगह
पुलिस ने इसके पास से दो स्मार्ट फोन, तीन फीचर फोन, एक पैन कार्ड, चार सिम कार्ड के अलावा दो डब्बा कैमिकल बरामद किया है. गिरिडीह के एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि गिरिडीह के प्रसिद्ध व्यवसायी निर्मल झुनझुनवाला से रेमान्सीन ऑयल नामक उत्पाद (दवा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान) की आपूर्ति के बदले 80 लाख रुपये की ठगी की गयी थी.
ठगी का मास्टरमाइंड हेनरी था. मिस पमेला, डॉ रेमंड बेंसन, सुनीता जोस, संजय जोशी ने उसकी मदद की. श्री झा ने बताया कि इस मामले में एक एसआइटी का गठन किया गया, जिसमें साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, पुलिस निरीक्षक सह अनुसंधानकर्ता सुरेश कुमार मंडल, हवलदार मिंटू कुमार सिंह, महिला हवालदार सुमित्रा देवी, सोनिया कुमारी, मनीष कुमार वर्मा शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : मोमेंटम झारखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर रघुवर दास ने हेमंत सोरेन पर किया पलटवार
साइबर थाना में 30 नवंबर, 2019 को कांड संख्या 39/19 दर्ज किया गया. आइटी एक्ट 2000 धारा 419, 420,467, 468, 471, 120 बी एवं 66डी के तहत दर्ज प्राथमिकी के मामले में छापामारी करते हुए नाईजीरियाई मूल के मुख्य अभियुक्त मबेगबु उजोचनाउ हैनेरी ऐलिस उर्फ डॉक्टर एलेक्स डेविड को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.
एसपी श्री झा ने बताया कि मबेगबु उजोचनाउ हैनेरी ऐलिस उर्फ डॉक्टर एलेक्स डेविड इसी प्रकार के एक और ठगी के मामले में एनएम जोशी मार्ग मुंबई महाराष्ट्र में 22 दिसंबर, 2018 को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वह जमानत पर छूटने के बाद फिर से ठगी के काम में जुट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










