पुल का किनारा ढहा, 20 फीट नीचे गिरा ट्रक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-बेरमो सड़क पर पोरदाग के समीप स्थित पुल का एक किनारा रविवार को धंस गया. इससे एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया. हालांकि, इस दुर्घटना में ट्रक का चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. चालक उत्तम शर्मा को मामूली चोट आयी है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एहतियातन […]
विज्ञापन
डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-बेरमो सड़क पर पोरदाग के समीप स्थित पुल का एक किनारा रविवार को धंस गया. इससे एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया. हालांकि, इस दुर्घटना में ट्रक का चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. चालक उत्तम शर्मा को मामूली चोट आयी है.
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एहतियातन क्षतिग्रस्त पुल के दोनों ओर सड़क पर मिट्टी गिराकर पुल पर से वाहनों का आवागमन रोक दिया है. बताया जाता है कि धनबाद निवासी ट्रक चालक उत्तम शर्मा आसनसोल से ब्रिक्स लोड कर रामगढ़ जा रहा था. इस दौरान यह हादसा हो गया और ट्रक पुल से 20 फीट नीचे जा गिरा. इस दुर्घटना में चालक उत्तम शर्मा और खलासी तापस बनर्जी बाल-बाल बच गये.
वर्षों से क्षतिग्रस्त है पुल : स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त पुल वर्षों से क्षतिग्रस्त है. विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. सूचना पाकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विभाग के कनीय अभियंता को जमकर फटकार लगायी. कहा कि विभाग को पहले ही आगाह किया था, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.
जिसके कारण यह हादसा हुआ. विधायक ने कनीय अभियंता को जल्द यहां डायवर्सन बनाकर सड़क चालू कराने का निर्देश दिया. श्री महतो ने कहा कि गुरुटांड़ के समीप भी एक पुल की स्थिति जर्जर है. यदि समय रहते विभाग की नींद नहीं टूटी तो फिर ऐसा हादसा हो सकता है. इसके बाद डुमरी प्रखंड प्रमुख यशोदा देवी भी वहां पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










