चार करोड़ गबन में 74 प्रधानाध्यापकों के वेतन से होगी रिकवरी
Updated at : 03 Jan 2020 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

राशि निकासी के बावजूद विद्यालय भवन निर्माण अधूरा आरोप पत्र ‘क’ गठित करने की प्रक्रिया शुरू गिरिडीह : लाख प्रयास के बाद भी विद्यालय भवन निर्माण के मद में दी गयी चार करोड़ की राशि की रिकवरी अब तक नहीं हो सकी है.विभाग ने ऐसे 74 प्रधानाध्यापकों को चिह्नित कर लिया है. ये प्रधानाध्यापक ही […]
विज्ञापन
राशि निकासी के बावजूद विद्यालय भवन निर्माण अधूरा
आरोप पत्र ‘क’ गठित करने की प्रक्रिया शुरू
गिरिडीह : लाख प्रयास के बाद भी विद्यालय भवन निर्माण के मद में दी गयी चार करोड़ की राशि की रिकवरी अब तक नहीं हो सकी है.विभाग ने ऐसे 74 प्रधानाध्यापकों को चिह्नित कर लिया है. ये प्रधानाध्यापक ही विद्यालय में गठित ग्राम शिक्षा समिति के सचिव थे. ऐसे प्रधानाध्यापकों पर आरोप पत्र ‘क’ गठित करने की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इनपर निकटतम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. यह कार्रवाई सर्व शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता विनय कुमार अग्रवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएसइ ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




