ePaper

हमारी सरकार बनेगी, झारखंड से नक्सलवाद का होगा खात्मा : राजनाथ सिंह

Updated at : 09 Dec 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
हमारी सरकार बनेगी, झारखंड से नक्सलवाद का होगा खात्मा : राजनाथ सिंह

बिरनी : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और इस राज्य से नक्सलवाद समाप्त होगा. वह रविवार को बिरनी स्थित केंदुआ फुटबॉल मैदान में बगोदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

बिरनी : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और इस राज्य से नक्सलवाद समाप्त होगा. वह रविवार को बिरनी स्थित केंदुआ फुटबॉल मैदान में बगोदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि देश के कई पूर्व प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के दाग लगे, लेकिन भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा सकता. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीब माता-बहनों की समस्या को देखते हुए देश में साढ़े दस करोड़ शौचालय का निर्माण कराया. घर-घर में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया.

आयुष्मान भारत योजना के जरिये केंद्र सरकार ने गरीबों को पांच लाख रुपये इलाज के लिए उपलब्ध कराये. 2024 तक हर घर में नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने रखा है. पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं धरातल पर उतार रखी है. 2022 तक हर व्यक्ति की अपनी छत होगी. कहा कि भाजपा जो कहती है, वह पूरा करती है.

अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर : श्री सिंह ने अयोध्या विवाद पर भी चर्चा की और कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस विवाद का निबटारा हो चुका है. अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने से कोई रोक नहीं सकता. कहा कि जम्मू कश्मीर में अब एक निशान तथा एक संविधान लागू हो गया है. कहा कि कभी झारखंड को पिछड़े राज्य की श्रेणी में गिना जाता था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बिहार से झारखंड को अलग कर इस राज्य को टॉप सात में खड़ा किया है.

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश व राज्य के नक्शे को बदल दिया है. मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, छोटेलाल यादव, परमेश्वर मोदी, आशीष बोर्डर, देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, असगर अंसारी, मनोज चंद्रवंशी, सूरज मोदी, मनोज सिंह, मृत्युंजय राय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola