Giridih News :पथराव व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में चार नामजद दोबारा हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान आजाद नगर में पुलिस पर हुए पथराव मामले में नामजद चार आरोपितों को जेल से रिहा होते ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह कार्रवाई जेल गेट के बाहर घेराबंदी कर की.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर निगम चुनाव के दौरान आजाद नगर में गोलीबारी की घटना को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पहली प्राथमिकी गोलीबारी की घटना को लेकर तथा दूसरी प्राथमिकी पुलिस पर पथराव करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दर्ज की गयी थी. गोलीबारी के मामले में इन चारों आरोपियों को पूर्व में ही पचंबा थाना की पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. गुरुवार को जेल से रिहा होने वाले आरोपितों में नगर थाना क्षेत्र के छह नंबर निवासी किशोर पासवान, आकाश हाड़ी, अमित विश्वकर्मा और मंजीत पासवान शामिल हैं.

पचंबा पुलिस थी जेल गेट के बाहर थी तैनात

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि चारों आरोपी जेल से छूटने वाले हैं, जिसके बाद पचंबा थाना की टीम ने जेल गेट के बाहर निकलते ही चारों को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि पथराव के मामले में पुलिस को आरोपियों का रिमांड लेना था, लेकिन पूर्व में जेल में रहते हुए रिमांड नहीं लिया जा सका था. इसी कारण बेल पर बाहर आने के तुरंत बाद यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तारी के समय मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई प्रशांत कुमार सिंह सहित काफी संख्या में जवन मौजूद थे. फिलहाल चारों आरोपितों को पचंबा थाना लाकर पूछताछ की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola