फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाले के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी भंडारीडीह निवासी मो आफाक नौशाद के आवेदन पर दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में फेसबुक यूजर नीतेश कुमार वर्णवाल को नामजद किया गया है. थाना को दिये आवेदन में आफाक ने कहा है कि नीतेश […]

विज्ञापन

गिरिडीह : फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाले के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी भंडारीडीह निवासी मो आफाक नौशाद के आवेदन पर दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में फेसबुक यूजर नीतेश कुमार वर्णवाल को नामजद किया गया है. थाना को दिये आवेदन में आफाक ने कहा है कि नीतेश लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है, जिससे लोगों की भावना को ठेस पहुंच रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस पोस्ट में पुलिस के खिलाफ भी आपत्तिजनक कमेंट किया जा रहा है. इस पोस्ट से माहौल बिगड़ने का भी खतरा है. इस संदर्भ में नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि आवेदन पर नितेश कुमार वर्णवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले फेसबुक पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर भ्रामक खबर पोस्ट की गयी थी. इस मामले की शिकायत पूर्व में साइबर थाना में की जा चुकी है. पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola