झारखंड को पीछे धकेलने में कांग्रेस जिम्मेदार : रघुवर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेरमो : बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन के बाद बुधवार को चांपी मैदान में भाजपा की चुनावी सभा हुई. मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नये झारखंड के लिए यह महत्वपूर्ण चुनाव है. मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चुने. पूर्व में मजबूर व मिलावटी सरकारों के कारण राज्य […]
विज्ञापन
बेरमो : बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन के बाद बुधवार को चांपी मैदान में भाजपा की चुनावी सभा हुई. मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नये झारखंड के लिए यह महत्वपूर्ण चुनाव है. मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चुने. पूर्व में मजबूर व मिलावटी सरकारों के कारण राज्य की काफी बदनामी हुई. एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बना कर राज्य के खजाने को बेदर्दी से लूटा गया. झारखंड को विकास के मामले में पीछे धकेलने के लिए सर्वाधिक जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी रही.
आदिवासी के नाम पर राजनीति होती रही : मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीएल और बीएसएल के लिए विस्थापितों ने जमीन दी. हमने विस्थापितों को पट्टा दिया. हाल में झारखंड आये केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट कहा कि कोलियरी में दो एकड़ जमीन भी जायेगी तो उसे नौकरी मिलेगी.
प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2022 तक भारत में एक भी गरीब, बेरोजगार, बेघर व अशिक्षित नहीं रहे. हर जिला में पड़ने वाले माइंस से मिलने वाली राॅयल्टी को हम पानी पर खर्च कर रहे हैं, ताकि हर घर तक शुद्ध पानी पहुंच सके. आज तक आदिवासी के नाम पर झारखंड में राजनीति होती रही.
हमने संथाल भाषा को मान्यता दी. ललपनिया स्थित लुगुबुरू धर्मगोढ़ को राजकीय सम्मान दिया. ओलचिकी भाषा को मान्यता दी.
12 सौ करोड़ की योजना पर चल रहा काम : बाटुल
भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि आजादी के 72 साल बाद भी इस क्षेत्र की तस्वीर किसी से छिपी नहीं है. मेरे कार्यकाल में बेरमो क्षेत्र में विकास का नया आयाम गढ़ा गया. फिलहाल 12 सौ करोड़ रु की योजनाओं पर काम चल रहा है. पूर्व में कांग्रेस ने पैसे के बल पर इस क्षेत्र को सिर्फ लूटा.
इनकी थी उपस्थिति : इससे पहले भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया. उन्हें 51 किलो की माला पहनायी गयी. मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, डॉ प्रह्लाद वर्णवाल, मधुसूदन प्रसाद सिंह, रोहित लाल सिंह, भरत यादव, वीरभद्र प्रसाद, अशोक कुमार पप्पू, एके वर्मा, गोवर्धन सिंह, लक्ष्मण नायक, जगरनाथ राम, वासुदेव मिश्रा, एनके राय, सुरेश दुबे, विनय लाल, देवनारायण प्रजापति, मृगांक शेखर, विनय सिंह मानकी, धनेश्वर महतो, शिवलाल रवि, भाई प्रमोद सिंह, मदन गुप्ता, सूरज नायक, मनोहर नायक, सुभाष महतो, लीला देवी, अर्चना सिंह, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, ओमप्रकाश सिंह, बिनोद पाठक, श्रवण सिंह, गुरुवारी देवी, तारकेश्वर महतो, संजय प्रसाद, अवधेश दुबे, देवतानंद दुबे, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










