गिरिडीह : आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एफआइआर
Updated at : 12 Nov 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

गिरिडीह : पचंबा में गोशाला मेला घूमने के बाद घर जाने की तैयारी कर रही एक 35 वर्षीया आदिवासी महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना रविवार की रात 11 बजे के बाद की है. घटना को पचंबा के समीप के जंगल में अंजाम दिया गया. सोमवार को अहले सुबह चार बजे […]
विज्ञापन
गिरिडीह : पचंबा में गोशाला मेला घूमने के बाद घर जाने की तैयारी कर रही एक 35 वर्षीया आदिवासी महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना रविवार की रात 11 बजे के बाद की है.
घटना को पचंबा के समीप के जंगल में अंजाम दिया गया. सोमवार को अहले सुबह चार बजे किसी तरह पीड़िता पचंबा पहुंची और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान भी दर्ज किया है. पीड़िता के मुताबिक वह अपने ममेरे देवर व भतीजा के साथ रविवार की शाम छह बजे पचंबा गोशाला मेला घूमने के लिए पहुंची थी. इसी क्रम में रात हो गयी. रात 11 बजे उसने अपने रिश्तेदारों के साथ पचंबा के एक होटल से मटन व चावल लिया और एकांत में आकर सभी रोड के किनारे भोजन करने लगे. उसी समय तीनों आरोपी वहां आ गये और घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




