अवैध कोयला डिपो पर छापा, सात गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Oct 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोयला लदा ट्रक, जेसीबी व दो बाइक जब्त पकड़ाये लोगों में गिरिडीह, टुंडी व बिहार के लोग शामिल गिरिडीह : धनबाद की सीमा से सटे जसपुर जंगल में संचालित अवैध कोयला डिपो पर पुलिस ने सोमवार अलसुबह छापेमारी की है. छापेमारी में कोयला लदा ट्रक, कोयला को लोड करने के लिए उपयोग में लाये जाने […]
विज्ञापन
कोयला लदा ट्रक, जेसीबी व दो बाइक जब्त
पकड़ाये लोगों में गिरिडीह, टुंडी व बिहार के लोग शामिल
गिरिडीह : धनबाद की सीमा से सटे जसपुर जंगल में संचालित अवैध कोयला डिपो पर पुलिस ने सोमवार अलसुबह छापेमारी की है. छापेमारी में कोयला लदा ट्रक, कोयला को लोड करने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले जेसीबी, दो बाइक को जब्त किया गया. मौके से डंप किया गया कोयला बरामद किया गया.
साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में की गयी. बताया जाता है कि रविवार की रात को एसपी को सूचना मिली थी कि कोलियरी से चोरी किये गये और अवैध खनन किये गये कोयला को जसपुर के जंगल में डंप किया गया है. कोयला को ट्रक पर लादकर तस्करी के लिये अन्यत्र ले जाने की तैयारी की गयी है. इसी सूचना पर रात में ही एसडीपीओ के नेतृत्व टीम गठित की गयी और अलसुबह छापेमारी की गयी.
प्राथमिकी दर्ज, सात गये जेल : मामले को लेकर महतोडीह पिकेट प्रभारी राधेश्याम झा के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में गिरिडीह के पीरटांड़ थाना इलाके के खेताडाबर निवासी कनिल सिंह, जमुआ के बड़ाडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी, बिहार के बेगुसराय जिला अंतर्गत बलिया थाना इलाके के मसूदरपुर निवासी ज्योति कुमार राय, जमुई जिले के खैरा निवासी सिंटू कुमार यादव, जमुई के बालाडीह निवासी नीतीश कुमार, जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार साव व धनबाद के मनियाडीह थाना इलाके(टुंडी) के सर्रा निवासी रिजवान अंसारी को नामजद किया गया है. इन सातों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार भी किया है. थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी सातों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




