छेड़खानी में प्राचार्य गिरफ्तार
Updated at : 03 Aug 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

सरिया : सरिया के पोखरियाडीह स्थित शिशु विकास विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप मंडल पर कक्षा तीन की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को सरिया रेलवे स्टेशन से धर-दबोचा. प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार को ही स्कूल में छात्रा से छेड़खानी हुई थी. छात्रा जब स्कूल से घर पहुंची तो परिजनों […]
विज्ञापन
सरिया : सरिया के पोखरियाडीह स्थित शिशु विकास विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप मंडल पर कक्षा तीन की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को सरिया रेलवे स्टेशन से धर-दबोचा. प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार को ही स्कूल में छात्रा से छेड़खानी हुई थी.
छात्रा जब स्कूल से घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी दी. शुक्रवार को छात्रा के परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. यहां से परिजन सरिया थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को आवेदन दिया.
हालांकि, इसी बीच कई लोगों ने मामले को सलटाने का प्रयास किया. इधर, थाना में आवेदन दिये जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी कुलदीप मंडल सरिया से भागने की जुगत में भिड़ गया, लेकिन पुलिस ने उसे सरिया रेलवे स्टेशन से दबोच लिया. थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, साथ ही साथ मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




