गिरिडीह : सीसीएल इंस्पेक्टर की हत्या की गयी थी, दो गिरफ्तार

14 दिनों से लापता सीसीएल सेफ्टी इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रविवार को एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व डीएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों ने हत्या की बात कबूली. बताया कि दोनों नशे में धुत होकर अकदोनी कला से रात 9.30 बजे बाइक पर […]
14 दिनों से लापता सीसीएल सेफ्टी इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रविवार को एसडीपीओ जीतवाहन उरांव व डीएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों ने हत्या की बात कबूली. बताया कि दोनों नशे में धुत होकर अकदोनी कला से रात 9.30 बजे बाइक पर सवार हो गिरिडीह की ओर आ रहे थे.
जबकि सीसीएल डीएवी से बनियाडीह लौट रहे भोला सिंह सात नंबर गेट के पास रुके थे. इसी दौरान पप्पू की बाइक की लाइट भोला की आंख में लगी तो भोला सिंह ने गाली दी. डंप यार्ड के पास दोनों अपराधियों ने ओवरटेक कर लात मारकर भोला को बाइक समेत गिरा दिया. उसके बाद उसके सीने में खंजर खोप हत्या कर दी. बाद में भोला का शव खंता में और बाइक को चानक में डाल दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




