विशेष रैक से गिरिडीह पहुंचा 13 हजार टन गेहूं
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2020 4:58 AM
गिरिडीह : गादी में बने न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन में पहली बार पंजाब से गेहूं लेकर रैक पहुंचने से लोगों के चेहरे खिल गये. न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रेलवे साइडिंग पर आज कुल 42 बोगियों में 13 हजार टन गेंहू से लेकर मालगाड़ी पहुंची. इसके बाद गेहूं को बोगियों से उतारकर पांडेयडीह में […]
गिरिडीह : गादी में बने न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन में पहली बार पंजाब से गेहूं लेकर रैक पहुंचने से लोगों के चेहरे खिल गये. न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन रेलवे साइडिंग पर आज कुल 42 बोगियों में 13 हजार टन गेंहू से लेकर मालगाड़ी पहुंची. इसके बाद गेहूं को बोगियों से उतारकर पांडेयडीह में बने एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) गोदाम में रखा गया.
इस बाबत एफसीआई के पदाधिकारी व गोदाम संचालक संजय शर्मा ने बताया कि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन रेलवे साइडिंग पर पंजाब से गेहूं लेकर आज पहली रैक पहुंची. यह खुशी की बात है कि गोदाम के नजदीकी रेलवे साइडिंग पर रैक से गेहूं की आमदनी शुरू हो गई है. इससे आसानी से अनाज उपलब्ध होगा वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा. मौके पर मुकेश जालान, सतीश केडिया, बांके बिहारी शर्मा, चंदन केडिया, जयप्रकाश, कपिल शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










