हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

डुमरी : जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात खुद्दीसार के रोहनियाटांड़ में एक घर और एक विद्यालय को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने बाद में झुंड को खदेड़कर गांव से बाहर निकाला. इस समय झुंड फुलजोरी के जंगल में डेरा जमाये हुए है. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में कुल चार हाथी हैं, […]
डुमरी : जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात खुद्दीसार के रोहनियाटांड़ में एक घर और एक विद्यालय को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने बाद में झुंड को खदेड़कर गांव से बाहर निकाला. इस समय झुंड फुलजोरी के जंगल में डेरा जमाये हुए है. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में कुल चार हाथी हैं, जिसमें दो व्यस्क और दो बच्चा है.
हाथियों का झुंड बुधवार की रात करीब 10 बजे खुद्दीसार गांव पहुंचा. इस दौरान झुंड ने रोहनियाटांड़ निवासी सोमर माहुली की पत्नी पूजा देवी के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गया. हाथी को देखकर घर के सदस्य किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. इसके बाद झुंड ने समीप के एक सरकारी विद्यालय के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना के बाद गुरुवार को वन विभाग के कर्मी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर क्षति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




