सांसद रवींद्र राय ने सदन में उठाया अबरख उद्योग के पुनरुद्धार का मामला

गिरिडीह: कोडरमा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद रवींद्र कुमार राय ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान जिले के अबरख उद्योग के पुनरूद्धार एवं ढिबरा को नियमानुकूल बनाने की मांग की है. लोकसभा में उक्त प्रस्ताव को रखते हुए श्री राय ने बताया कि गिरिडीह एवं कोडरमा जिला अबरख व्यापार के लिए न केवल हिंदुस्तान बल्कि […]
गिरिडीह: कोडरमा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद रवींद्र कुमार राय ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान जिले के अबरख उद्योग के पुनरूद्धार एवं ढिबरा को नियमानुकूल बनाने की मांग की है. लोकसभा में उक्त प्रस्ताव को रखते हुए श्री राय ने बताया कि गिरिडीह एवं कोडरमा जिला अबरख व्यापार के लिए न केवल हिंदुस्तान बल्कि विश्व में स्थान रखता था.
आज से कुछ वर्ष पहले तक विदेशी व्यापारी एवं अनेक देशों के प्रतिनिधि इस निमित्त कोडरमा व गिरिडीह का दौरा करते थे और सरकार के बिना किसी मदद के स्थानीय व्यापारी दुनिया में साथ बनाकर विदेशी प्रतिनिधियों को बुलाते थे. श्री राय ने लोकसभा में आज अपने प्रस्ताव को रखते हुए बताया कि माइका उस क्षेत्र में उपलब्ध है, किंतु भूतालिक सर्वेक्षण के अभाव में खानों का विकास एवं वृद्धि नहीं हो रहा है.
सांसद श्री राय ने बताया कि वर्तमान समय में अबरख के छोटे टुकड़े जिसे ढिबरा कहा जाता है, उससे गिरिडीह व कोडरमा जिला के हजारों ग्रामीण परिवारों की आजीविका चल रही है. कहा कि ढिबरा के नाम पर सरकार के पास कोई व्यापार नीति नहीं रहने के कारण स्थानीय मजदूर और छोटे व्यापारी प्रशासनिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं.
श्री राय ने केंद्र सरकार से अबरख उद्योग से जुड़े मजदूरों तथा व्यापारियों की सुरक्षा एवं ढिबरा उद्योग को कानूनी स्वरूप देने का कार्य करने का आग्रह किया है. उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि इस पर नये सिरे से विचार करने की जरूरत है. यह भारत सरकार के आय का भी स्नेत बनेगा और उस क्षेत्र के हजारों परिवारों की रोजी-रोटी चलेगी. सांसद श्री राय द्वारा लोकसभा में उठाये गये इस मामले की जानकारी मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










