बेंगाबाद : अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत ले थाना पहुंचीं महिलाएं
Updated at : 04 Jun 2019 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

ग्राम संगठन से जुड़ी महिला को मैसेज भेजता था आरोपी बेंगाबाद : ग्राम संगठन से जुडी एक महिला पिछले कुछ माह से अश्लील मैसेज से परेशान है. महिला के व्हाट्सएप्प पर पिछले कुछ माह से अश्लील मैसेज आ रहा था. इस करतूत से परेशान महिला ने अपने संगठन से जुड़ी अन्य महिलाओं को दी. एकजुट […]
विज्ञापन
ग्राम संगठन से जुड़ी महिला को मैसेज भेजता था आरोपी
बेंगाबाद : ग्राम संगठन से जुडी एक महिला पिछले कुछ माह से अश्लील मैसेज से परेशान है. महिला के व्हाट्सएप्प पर पिछले कुछ माह से अश्लील मैसेज आ रहा था. इस करतूत से परेशान महिला ने अपने संगठन से जुड़ी अन्य महिलाओं को दी. एकजुट महिलाओं ने उस मोबाइल नंबर का डिटेल निकाला, जिससे मैसेज आ रहा था. मैसेज भेजनेवाले की पहचान की गयी.
महिलाएं मैसेज भेजनेवाले युवक को घर को खोज निकाला और उसके घर जाकर युवक के अभिभावकों को इसकी जानकारी दी. बावजूद उक्त लड़का महिला को कभी मैसेज भेजकर तो कभी फोन कर परेशान करता रहा. विवश होकर पीड़िता ने रविवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से पहल की मांग की है. मामला फिटकोरिया पंचायत के एक गांव का है.
पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि जब जांच की गयी तो पता चला कि मैसेज भेजनेवाला युवक छोटकीखरगडीहा पंचायत के दुबेडीह का है. इसके बाद महिलाएं युवक के घर पर पहुंची तो युवक फरार हो गया. इधर 30 मई को युवक ने महिला के मोबाइल में कॉल कर अश्लील भाषा से बात करनी शुरू की तो महिला ने कड़ी फटकार लगायी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




