भोले से सुख-समृद्धि की कामना

गिरिडीह : सावन की पहली सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. इस दौरान लोगों ने जलाभिषेक करते हुए श्रद्धा भाव से भगवान शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि व यश की कामना की. इस दौरान भक्त ओम नम: शिवाय […]
गिरिडीह : सावन की पहली सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. इस दौरान लोगों ने जलाभिषेक करते हुए श्रद्धा भाव से भगवान शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि व यश की कामना की. इस दौरान भक्त ओम नम: शिवाय का जाप करते भी देखे गये.
शहर के टावर चौक स्थित शिव महावीर मंदिर, पंच मंदिर, कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर, जेल परिसर स्थित शिव मंदिर, मकतपुर स्थित पंच मंदिर, बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, पचंबा स्थित नर्वदा धाम मंदिर, भंडारीडीह स्थिर शिव मंदिर, बरवाडीह स्थित शिव मंदिर, कोल्डीहा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा. इस दौरान भक्त ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव आदि नारे लगाते रहे. नारों से माहौल भक्तिमय हो उठा. कई महिलाओं व युवतियों ने दिन भर उपवास भी रखा.
दु:खहरणीनाथ में उमड़ी भीड़ : शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर उसरी नदी के तट पर स्थित दु:खहरणनाथ धाम में पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने उसरी नदी में स्नान करने के बाद बोल बम का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया. जलाभिषेक को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस क्रम में कई भक्तों ने दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










