निसान मोटर शो-रूम मालिक के खिलाफ शिकायतवाद दायर

Published at :10 Jul 2014 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
निसान मोटर शो-रूम मालिक के खिलाफ शिकायतवाद दायर

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा निवासी अवनिश अंशु ने धनबाद के निशान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शो रूम के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ गिरिडीह के सीजीएम कोर्ट में मामला दायर कराया है. दायर मामले में अंशु का कहना है कि निशान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सुभाष […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा निवासी अवनिश अंशु ने धनबाद के निशान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शो रूम के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ गिरिडीह के सीजीएम कोर्ट में मामला दायर कराया है. दायर मामले में अंशु का कहना है कि निशान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सुभाष भट्टाचार्य को टेरेनो एक्स एलडी गाड़ी बेची थी, पर पैसा नहीं देने की स्थिति में शो रूम के मालिक दीपक कुमार सांवरिया और उनके एजेंट संजय सिन्हा ने उनसे संपर्क किया और टेरेना गाड़ी का सौदा उनसे कर लिया.

इस सौदे के बाद उन्होंने 198814 रुपये श्री सांवरिया को अग्रिम भुगतान कर गाड़ी ले ली. इसके बाद शेष 10 लाख रुपये ड्राफ्ट के माध्यम से देकर गाड़ी के कागजात की मांग की. उन्होंने बताया कि गाड़ी का सेल सर्टिफिकेट व अन्य कागजात दिये गये जो जांच के क्रम में फर्जी पाया गया. जब इन तथ्यों से शो रूम के मालिक को अवगत कराया गया तो उन्होंने समझौता के लिए धनबाद बुलाया और अतिरिक्त राशि की मांग की. श्री अंशु ने परिवाद पत्र में कहा है कि जब समझौता नहीं हुआ तो धोखाधड़ी के इस मामले को लेकर वे धनबाद और गिरिडीह के थाने में भी गये.

लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने अदालत से न्याय की गुहार लगाते हुए भादवि की धारा 420, 406, 467, 468, 491 और 384 के तहत उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. इस संबंध में निशान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के धनबाद स्थित शो रूम के सेल्स मैनेजर राहुल भंडारी से जब दूरभाष पर बात हुई, तो उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई डील हमारे शो रूम से नहीं की गयी है. यह बाहर का मामला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola