हादसे में महिला की मौत, रोड जाम

Updated at : 09 Apr 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, रोड जाम

जमुआ-कोडरमा मेन रोड पर चादगर में घटी घटना राजधनवार : खोरीमहुआ चौक के समीप ही जमुआ-कोडरमा मेन रोड पर चादगर में सोमवार सुबह 9.30 बजे ट्रक की चपेट में आ जाने से स्थानीय महिला कुंती देवी जख्मी हो गयी. महिला सड़क किनारे खड़ी थी और जमुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने गलत […]

विज्ञापन

जमुआ-कोडरमा मेन रोड पर चादगर में घटी घटना

राजधनवार : खोरीमहुआ चौक के समीप ही जमुआ-कोडरमा मेन रोड पर चादगर में सोमवार सुबह 9.30 बजे ट्रक की चपेट में आ जाने से स्थानीय महिला कुंती देवी जख्मी हो गयी. महिला सड़क किनारे खड़ी थी और जमुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने गलत दिशा में जाकर महिला धक्का मार दिया. आनन-फानन में उसे धनवार रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद उसे धनबाद ले जाया गया.
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक और उसके चालक-खलासी को कब्जे में लेकर एक घंटा तक रोड जाम कर दिया. सूचना पाते ही धनवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, लेकिन इसी बीच ट्रक चालक और खलासी ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकले.
जब पुलिस ने ग्रामीणों से उनकी मांग की तो वे लापता थे. उनकी खोज में एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व बड़ी संख्या में पुलिस बल चादगर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की. इसी बीच ट्रक मालिक के किसी रिश्तेदार ने जब पुलिस को फोन पर सूचना दी कि वे दोनों सकुशल घर पहुंच चुके हैं, तब मामला शांत हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola