सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद समेत दो की मौत

गिरिडीह/बेंगाबाद : गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर कर्णपुरा मोड़ (बेंगाबाद) के पास मंगलवार दोपहर 1.30 बजे स्कॉर्पियो और अॉल्टो कार की आमने -सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. स्कॉर्पियो सवार देवघर निवासी प्रवीण कुमार मंडल (38) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं कार सवार वार्ड पार्षद गिरिडीह शहर के शास्त्रीनगर निवासी […]
गिरिडीह/बेंगाबाद : गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर कर्णपुरा मोड़ (बेंगाबाद) के पास मंगलवार दोपहर 1.30 बजे स्कॉर्पियो और अॉल्टो कार की आमने -सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी.
स्कॉर्पियो सवार देवघर निवासी प्रवीण कुमार मंडल (38) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं कार सवार वार्ड पार्षद गिरिडीह शहर के शास्त्रीनगर निवासी अमित बरदियार (38) और उनके भाई अमर बरदियार के साथ परिवार के तीन छोटे बच्चे, महिला सहित छह लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया.
गंभीर रूप से घायल वार्ड पार्षद अमित, अमित की पत्नी रश्मि बरदियार, अमर बरदियार, अमर की पत्नी नीलम बरदियार, सात वर्षीय पुत्र अंकित व तीन वर्षीय पुत्री हनी को धनबाद के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच पहुंचते ही चिकित्सक ने वार्ड पार्षद अमित को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में घायल वार्ड पार्षद अमित के पुत्र अक्षित को इलाज के बाद परिजन घर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




