ePaper

गिरिडीह : प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पारा शिक्षक की मौत

Updated at : 25 Dec 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पारा शिक्षक की मौत

डुमरी (गिरिडीह) : 15 नवंबर को रांची में पारा शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायल गिरिडीह के परसाबेड़ा निवासी पारा शिक्षक एजाजुल हक (40) की रविवार की रात मौत हो गयी. वह परसाबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे. मृत पारा शिक्षक के पिता मोहम्मद अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र एजाजुल लाठीचार्ज […]

विज्ञापन
डुमरी (गिरिडीह) : 15 नवंबर को रांची में पारा शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायल गिरिडीह के परसाबेड़ा निवासी पारा शिक्षक एजाजुल हक (40) की रविवार की रात मौत हो गयी.
वह परसाबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे. मृत पारा शिक्षक के पिता मोहम्मद अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र एजाजुल लाठीचार्ज में घायल हो गया था. उसी समय से उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी. रविवार को अचानक उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए बोकारो ले गये. वहां के डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख रांची रेफर कर दिया.
उसे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जवाब दे दिया. इसके बाद उसे रिम्स ले जाया गया.
वहां भी चिकित्सकों ने एजाजुल के कोमा में होने की बात कह घर ले जाने को कहा. वहां से गांव लाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. एजाजुल को दो पुत्र व एक दिव्यांग पुत्री है. पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो ने सरकार से उसके परिजन को 25 लाख रुपये मुआवजा व उसकी पत्नी को नौकरी देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola