तिसरी में सातवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तिसरी : तिसरी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 14 वर्षीय पीड़िता ने तिसरी थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता का कहना है कि वह कक्षा सात की छात्रा है. सोमवार की सुबह 7.30 बजे वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी. रास्ते […]
विज्ञापन
तिसरी : तिसरी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 14 वर्षीय पीड़िता ने तिसरी थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता का कहना है कि वह कक्षा सात की छात्रा है. सोमवार की सुबह 7.30 बजे वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी.
रास्ते में गमहारियाटांड़ के पहले एक फैक्ट्री के समीप झाड़ियों से एक लड़का निकला. उसका मुंह ढंका हुआ था. लड़के ने उसे पकड़ लिया और खींचकर झाड़ियों में ले गया. इस दौरान एक दूसरा लड़का भी पहुंचा और चाकू दिखाकर पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा का कहना है कि दुष्कर्म के बाद दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
कहा कि किसी को भी इसकी जानकारी दी तो अंजाम बुरा होगा. इधर,पुलिस निरीक्षक कुलदीप राम ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की खोज की जा रही है. छात्रा को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
परिजनों को जानकारी के बाद लोग पहुंचे थाना
छात्रा ने बताया कि घटना के दौरान उसने शोर भी मचाया, लेकिन इलाका सुनसान होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी. बाद में वह किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी जानकारी दी. परिजनों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. इसके बाद छात्रा व उसके पिता के साथ ग्रामीण थाना पहुंचे और शिकायत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










