मुखिया, रोजगार सेवक व जेइ से 1.36 लाख वसूली का निर्देश

गांडेय : उपायुक्त डीपी लकड़ा ने प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक, मेट व कनीय अभियंता से 1.36 लाख रुपये वसूली का निर्देश दिया है. मामला मनरेगा योजना में गलत ढंग से मस्टर रोल व एमबी बुक कर कार्य से अधिक राशि निकासी का है. इस संबंध में उपायुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक […]
गांडेय : उपायुक्त डीपी लकड़ा ने प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक, मेट व कनीय अभियंता से 1.36 लाख रुपये वसूली का निर्देश दिया है. मामला मनरेगा योजना में गलत ढंग से मस्टर रोल व एमबी बुक कर कार्य से अधिक राशि निकासी का है. इस संबंध में उपायुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक गिरिडीह के ज्ञापांक 1157/30.5.14 के तहत गांडेय बीडीओ को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि बड़कीटांड़ पंचायत में डीआरडीए के सहायक अभियंता नरेश कुमार द्वारा मनरेगा योजनाओं की जांच की गयी है.
एइ के जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि कुसुम्भा गांव में मनरेगा द्वारा संचालित रोड निर्माण योजना में मस्टर रोल व एमबी बुक कर गलत ढंग से मापी कर 1,86,294 रुपये की निकासी की गयी है. वहीं जांच में कार्य का मूल्य 50,232 रुपये पाया गया. इस प्रकार योजना में 1,36,062 रुपये की अधिक निकासी गयी है. मामले को लेकर उपायुक्त ने गांडेय बीडीओ को पत्र प्रेषित कर मुखिया, रोजगार सेवक, मेट व कनीय अभियंता से एक सप्ताह के अंदर राशि वसूल कर मनरेगा खाता में जमा कराने का निर्देश दिया है. वहीं कहा गया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर आरोपियों द्वारा राशि जमा नहीं की जाती है तो संबंधित कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाये. पत्र की प्रतिलिपि मुखिया, रोजगार सेवक, मेट व कनीय अभियंता को भी भेजी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




