टेंपो पलटने से एक की मौत

Updated at : 05 Jun 2014 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटने से एक की मौत

परसन : जमुआ थाना अंतर्गत खेदुवाडीह के पास जेएच 11जे/7495 नंबर का टेंपो पलट जाने से सलैया निवासी किशोर राम की मौत हो गयी. बताया जाता है कि किशोर अपने परिजनों के साथ तिलक समारोह में भाग लेने के लिए देवरी गया था. वापस लौटने के क्रम में खेदुवाडीह के निकट टेंपो पलट गया और […]

विज्ञापन

परसन : जमुआ थाना अंतर्गत खेदुवाडीह के पास जेएच 11जे/7495 नंबर का टेंपो पलट जाने से सलैया निवासी किशोर राम की मौत हो गयी. बताया जाता है कि किशोर अपने परिजनों के साथ तिलक समारोह में भाग लेने के लिए देवरी गया था. वापस लौटने के क्रम में खेदुवाडीह के निकट टेंपो पलट गया और मौके पर उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से गांव में मातम है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बुधवार को जमुआ थाना में कांड संख्या 144/14 के तहत टेंपो चालक नकुल रजक को अभियुक्त बनाते हुए एक मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. इधर घटना के बाद से ही टेंपो चालक फरार बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola