जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

गिरिडीह : हीरोडीह थाना क्षेत्र के मकुडीह मोड़ में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की. मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गये. इस संबंध में घायल ललिता देवी ने बताया कि वह अपने पति अनिल कुमार वर्णवाल, पुत्र राहुल […]
गिरिडीह : हीरोडीह थाना क्षेत्र के मकुडीह मोड़ में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की. मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गये. इस संबंध में घायल ललिता देवी ने बताया कि वह अपने पति अनिल कुमार वर्णवाल, पुत्र राहुल व राजनंदन के साथ मिलकर घर के पास स्थित बगान में काम कर रही थी.
इसी बीच पवन कुमार और उसकी पत्नी व पप्पू कुमार गाली-गलौज करते हुए आये और घर में घुस लाठी, डंडा व कुदाल से लैस होकर मारपीट करने लगे. मारपीट में ललिता देवी के सिर में गंभीर चोट आयी है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




