समय रैना के तंज पर रणवीर अल्लाहबादिया का पलटवार, बोले- ‘अब मेरा टाइम चल रहा है’

Updated:
विज्ञापन
Ranveer Allahbadia On Samay Raina Comment

Ranveer Allahbadia On Samay Raina Comment

Ranveer Allahbadia On Samay Raina Comment: समय रैना के तंज के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने जवाब देते हुए कहा ‘अब मेरा टाइम चल रहा है’. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद दोनों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia On Samay Raina Comment: कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के बीच तकरार एक बार फिर सुर्खियों में है. पहले से विवादों में रहे शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब बयानबाजी तक पहुंच गया है. हाल ही में समय रैना ने अपने वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ में रणवीर पर निशाना साधा था, जिसके बाद अब रणवीर का जवाब भी सामने आया है.

‘स्टिल अलाइव’ में समय का तंज

समय रैना ने अपने वीडियो में कहा था कि रणवीर ने वर्षों में बनाई अपनी अच्छी छवि को एक बयान से खराब कर लिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस विवाद का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. समय ने यह तक कह दिया कि इस पूरे मामले ने उनकी मानसिक स्थिति पर असर डाला.

रणवीर का जवाब

हालांकि रणवीर अल्लाहबादिया ने सीधे तौर पर समय रैना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका हालिया बयान चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, जब पैपराजी ने कहा कि “आजकल दोनों का नाम चल रहा है”, तो रणवीर ने हल्के अंदाज में जवाब दिया- “अब मेरा टाइम चल रहा है.”

इसी दौरान ‘समय’ शब्द पर मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा- “समय, कौन समय?” जिसे सोशल मीडिया यूजर्स समय रैना पर तंज के रूप में देख रहे हैं.

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा माता-पिता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया था. इस पर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई और मामला पुलिस तक पहुंच गया. विवाद बढ़ने के बाद शो के एपिसोड हटाने पड़े और माफी भी मांगनी पड़ी.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अब दोनों के बीच इस तंज और पलटवार ने एक बार फिर बहस को हवा दे दी है. फैंस भी इस मामले में बंटे नजर आ रहे हैं- कुछ समय का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ रणवीर के पक्ष में खड़े हैं.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का इशारों में वार? समय रैना के जोक के बाद लिखी क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola