गिरिडीह : दो बहनों का यौन शोषण कर बनाया एमएमएस, ब्लैकमेल करने की शिकायत
Updated at : 10 Jul 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर के युवक पर दो सगी बहनों ने लगाया आरोप, एसपी से लगायी गुहार गिरिडीह : दो सगी बहनों के साथ यौन शोषण, एमएमएस बनाने व ब्लैकमेल कर देह व्यापार का धंधा करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. दोनों बहनों ने सोमवार को गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को आवेदन सौंपा है. […]
विज्ञापन
भागलपुर के युवक पर दो सगी बहनों ने लगाया आरोप, एसपी से लगायी गुहार
गिरिडीह : दो सगी बहनों के साथ यौन शोषण, एमएमएस बनाने व ब्लैकमेल कर देह व्यापार का धंधा करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. दोनों बहनों ने सोमवार को गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को आवेदन सौंपा है.
एसपी ने नगर थाना प्रभारी को मामले की जांच का निर्देश दिया है. एसपी को सौंपे आवेदन में दोनों बहनों ने कहा है कि वे पूरे परिवार के साथ कोलकाता में रहती थीं. वर्ष 2014 में कोलकाता में ही एक लड़की मौसमी भारती के साथ उसकी दोस्ती हुई. जिस वक्त दोस्ती हुई उस वक्त वह कक्षा नौ में पढ़ती थी.
बड़ी बहन का कहना है कि उसकी सहेली से दोस्ती होने के बाद वह अपनी पारिवारिक परेशानी बता कर उसके घर में रहने लगी. इस बीच सहेली ने अपनी बहन प्रीति प्रियदर्शिनी व जीजा सौरभ कुमार (पिता-ज्ञानेश्वर पूर्व, भागलपुर, बिहार) से मुलाकात करवायी. दोनों का भी आना-जाना उसके घर में होने लगा.
आवेदिका का कहना है कि एक दिन उसकी सहेली मौसमी भारती और उसके जीजा सौरभ ने उसे प्रसाद दिया जिसे खाकर वह बेहोश हो गयी. जब उसे होश आया तो उसकी सहेली ने कहा कि उसके साथ सौरभ ने दुष्कर्म किया है और एमएमएस बना लिया है. इसी एमएमएस का भय दिखा कर सौरभ उसका यौन शोषण करता रहा.
डर कर पहुंची गिरिडीह तो यहां भी आ धमका सौरभ
एसपी को दिये आवेदन में दोनों बहनों ने कहा है कि सौरभ व उसकी पत्नी उसके पिता को धमकी देते रहे कि दोनों बेटियों को उसे सौंप दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा. वह जब अपने परिवार के साथ सौरभ के डर से गिरिडीह आ पहुंची और अपने रिश्तेदार के यहां रहने लगी तो युवक गिरिडीह भी आ पहुंचा.
22 जून को उसके पिता का अपहरण करने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया जिसके बाद से सौरभ जेल में बंद है. बहनों का कहना है कि इनलोगों से उनके परिवार को डर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




