दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published at :25 May 2014 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के शीतलपुर से तीन माह पूर्व रहस्यमय रूप से गायब हुई महिला के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस ने मामले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी शंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस रेखा सिन्हा, बेबी देवी, संतोष कुमार […]

विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के शीतलपुर से तीन माह पूर्व रहस्यमय रूप से गायब हुई महिला के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है. पुलिस ने मामले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी शंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस रेखा सिन्हा, बेबी देवी, संतोष कुमार चौधरी और नवनीत नामक चार लोगों को थाना में लाकर पूछताछ कर रही है.

क्या है मामला

यह पूरा मामला 27 फरवरी को प्रकाश में आया. 27 फरवरी को शीतलपुर की रहने वाली एक उम्रदराज महिला थाना पहुंची और थाना प्रभारी को बताया कि उसकी विवाहिता बेटी के साथ 19 फरवरी को दुष्कर्म हुआ. महिला ने आवेदन में कहा कि 19 फरवरी की शाम को काम से घर लौटने के क्रम में उसकी बेटी के साथ शंकर सिंह, डब्ल्यू सिंह व अलीम अंसारी ने सामूहिक दुष्कर्म किया है.

20 फरवरी से उसकी बेटी लापता है. महिला के आवेदन पर थाना प्रभारी ने केस दर्ज कर लिया. प्राथमिकी के बाद से ही तीनों आरोपी और महिला की खोज में पुलिस जुट गयी. शुक्रवार की रात को जब आरोपी शंकर सिंह पकड़ा गया तो मामले में नया मोड़ भी आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola