पंचायत शिक्षा जागरूकता अभियान में हंगामा

Published at :25 May 2014 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत शिक्षा जागरूकता अभियान में हंगामा

गिरिडीह : शौर्य समृद्धि सेवा समिति द्वारा शनिवार को नगर भवन में आयोजित पंचायत शिक्षा जागरूकता अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने नगर भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया. इसकी अगुआई गांडेय के प्रखंड प्रमुख अंजु देवी ने की. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि जागरूकता अभियान की […]

विज्ञापन

गिरिडीह : शौर्य समृद्धि सेवा समिति द्वारा शनिवार को नगर भवन में आयोजित पंचायत शिक्षा जागरूकता अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने नगर भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया. इसकी अगुआई गांडेय के प्रखंड प्रमुख अंजु देवी ने की. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि जागरूकता अभियान की कार्यशाला में उन्हें बुला तो लिया गया, लेकिन मंच पर बैठने की व्यवस्था नहीं की गयी.

इस कारण काफी देर तक कार्यशाला में हो-हंगामा होता रहा. बाद में सेवा समिति के राज्य प्रमुख योगेश कुमार झा द्वारा समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. बतौर मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश यादव ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक समाज मजबूत नहीं होगा. नगर पर्षद उपाध्यक्ष राकेश मोदी ने समाज में रहने वाले अभिवंचित वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने पर विशेष जोर दिया.

राज्य प्रमुख योगेश कुमार झा ने पंचायत शिक्षा जागरूकता अभियान के उद्देश्य पर चरचा की और कहा कि कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा के लिए उनकी संस्था प्रोत्साहित कर रही है. गांडेय प्रखंड प्रमुख अंजु देवी ने कहा कि यह संस्था सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए यहां आयी है. जनता को लाभ देने की संस्था की कोई मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यशाला में बुला लिया गया, लेकिन उनके बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गयी, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. कार्यशाला में संस्था के निदेशक परेश कुमार, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, मुखिया शंभुनाथ साहू, कुर्बान अंसारी, भागीरथ मंडल समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola