गोपालगंज में प्रशासन की लापरवाही आई सामने, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने किया बवाल

फटे तिरंगे की तस्वीर
Bihar News: गोपालगंज समाहरणालय भवन पर फटा हुआ तिरंगा फहराए जाने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
Bihar News: गोपालगंज समाहरणालय भवन पर फटा हुआ तिरंगा फहराया जा रहा है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है . वीडियो वायरल होने से मामला सामने आया है. जिसके बाद लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया .साथ ही प्रशासन को इसकी सूचना देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
समाहरणालय में फटा तिरंगा का वीडियो वायरल
इस मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त स्थिति में फहराता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.
कई दिनों से फहराया जा रहा था फटा तिरंगा
स्थानीय लोगों का कहना है कि समाहरणालय परिसर में यह फटा हुआ तिरंगा पिछले कई दिनों से लगा हुआ है. इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने इसे बदलने की कोई ठोस पहल नहीं की. लोगों ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को सूचना भी दी गई. लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है.
लोगों ने बताया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान
सिविल कोर्ट के वकील सचिन सिंह ने इस घटना को गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह क्षतिग्रस्त हालत में फहराया जाना उसका अपमान है. जिला प्रशासन से तत्काल इस पर संज्ञान लेने और नया तिरंगा लगाने की मांग की गई है. साथ ही उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है.
प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि समाहरणालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन पर इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है. राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक होता है. ऐसे में उसकी मर्यादा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
लोगों की मांग: तुरंत बदला जाए तिरंगा
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फटे हुए तिरंगे को तुरंत हटाकर नया ध्वज लगाया जाए.साथ ही इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. गोपालगंज समाहरणालय में फटा तिरंगा फहराने का मामला प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है. इस घटना ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर कितनी जल्दी और गंभीरता से कार्रवाई करता है.
गोपालगंज से संजय कुमार अभय
Also Read:बिहार पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति, सीएम सम्राट ने किया भव्य स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










