Jharkhand : गिरिडीह में BJP नेताओं की हाइ-प्रोफाइल पार्टी पर SDM का छापा, ‘मीटिंग’ छोड़कर भागे पार्षद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 1:26 PM
गिरिडीह: शुक्रवार की रात गिरिडीह जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की एक हाइ-प्रोफाइल पार्टी चल रही थी. इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी का छापा पड़ा और कई पार्षद वहां से भाग गये. वहां मौजूद गिरिडीह नगर निगम के मेयर सुनील कुमार पासवान से सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजया जाधव ने पूछताछ की. छापामारी के दौरान […]
गिरिडीह: शुक्रवार की रात गिरिडीह जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की एक हाइ-प्रोफाइल पार्टी चल रही थी. इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी का छापा पड़ा और कई पार्षद वहां से भाग गये. वहां मौजूद गिरिडीह नगर निगम के मेयर सुनील कुमार पासवान से सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजया जाधव ने पूछताछ की. छापामारी के दौरान जायका ढाबा से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब व बीयर की बोतलें बरामद हुईं.
सदर एसडीएम ने पूछताछ के बाद मेयर सुनील कुमार पासवान को जाने दिया, लेकिन ढाबा को सील कर दिया. सुश्री जाधव ने कहा कि ढाबे में शराब पीना-पिलाना और बेचना मना है. इसलिए छापामारी की गयी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना इलाके के बेरगी में स्थित जायका ढाबे में एक पार्टी चल रही है.इसमें अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है. पार्टी में मेयर, डिप्टी मेयर, कई वार्डों के पार्षद व कई जनप्रतिनिधियोंके भी शामिल होने कीजानकारीउन्हें दी गयी थी.
दूसरी तरफ, मेयर ने सफाई दी है कि ढाबे में पार्टी करने का आरोप गलत है. गर्मी ज्यादा होने की वजह से शहर के बाहर इस ढाबे में बैठक बुलायी गयी थी. इसमें डिप्टी मेयर प्रकाश रामकेसाथ-साथ कई वार्ड पार्षद भीशामिलहुए. बैठक के दौरान ही एसडीएम छापामारी करने पहुंचींऔर कई वार्ड पार्षदडरकरवहां से चले गये. उन्होंने बताया कि बैठक में स्थानीय विद्यायक भी शामिल हुए थे, लेकिन वे छापामारी से पहले ही जा चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










