दो यात्रियों के हजारों रुपये उड़ाये

Published at :23 May 2014 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
दो यात्रियों के हजारों रुपये उड़ाये

सरिया : धनबाद-गया रेल खंड में इन दिनों जेबकतरों का आतंक बढ़ गया है़ आये दिन यात्री इसकी चपेट में आ जाते है़. गुरुवार की सुबह धनबाद-गया इंटर सिटी में सफर कर राजधनवार के जीतन साव नामक यात्री के पांच हजार नगदी व पेन कार्ड पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया. जबकि बिरनी के […]

विज्ञापन

सरिया : धनबाद-गया रेल खंड में इन दिनों जेबकतरों का आतंक बढ़ गया है़ आये दिन यात्री इसकी चपेट में आ जाते है़. गुरुवार की सुबह धनबाद-गया इंटर सिटी में सफर कर राजधनवार के जीतन साव नामक यात्री के पांच हजार नगदी व पेन कार्ड पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया. जबकि बिरनी के केशो राणा की जेब से पांच सौ रुपये निकाल लिये.

बुधवार की सुबह धनबाद गया इंटर सिटी एक्सप्रेस में एक यात्री ने रंगे हाथ एक जेबकतरे को पकड़ लिया था, जिसकी यात्रियों ने जमकर धुनाई के बाद जीआरपी गोमो के हवाले कर दिया, लेकिन पर्याप्त सबूत के अभाव में जीआरपी ने उसे छोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola