विहिप व बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

Updated at :29 May 2018 7:18 AM
विज्ञापन
विहिप व बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

गिरिडीह : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जेपी चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाया और जमकर नारेबाजी की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहीद सीताराम उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बजरंग दल के नगर संयोजक उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि शहीद सीताराम उपाध्याय के […]

विज्ञापन
गिरिडीह : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जेपी चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाया और जमकर नारेबाजी की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहीद सीताराम उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान बजरंग दल के नगर संयोजक उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि शहीद सीताराम उपाध्याय के बलिदान को देश कभी नहीं भूल पायेगा. कहा कि शहीद सीताराम उपाध्याय ने भारत माता की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी. कहा कि विहिप व बजरंग दल का हर एक कार्यकर्ता शहीद के परिजनों के साथ हर वक्त खड़ा रहेगा. मौके पर शिवपूजन कुमार, पवन कंधवे, कुंदन केसरी, राजेश राम, चिकु कुमार, डब्लू रवानी, शुभम, रोहित पांडेय, मयंक कंधवे, रॉकी सिंह, पिंटू, विवेक, रोहित आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola