झारखंड-बिहार के मजदूरों को तालिबानी बंदूकधारियों ने अफगानिस्तान में किया अगवा
Updated at : 09 May 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

तालिबानी बंदूकधारियों ने किया है अपहरण. बिजली टावर लगानेवाली भारतीय कंपनी के लिए काम करने गये हैं सभी गिरिडीह/बगोदर : अफगानिस्तान के बघलान प्रांत से रविवार को जिन सात भारतीयों को तालिबानी बंदूकधारी ने अगवा किया, उनमें तीन मजदूर बगोदर (गिरिडीह) और एक मजदूर हजारीबाग जिले के टाटी झरिया का रहनेवाला है. अगवा मजदूरों में […]
विज्ञापन
तालिबानी बंदूकधारियों ने किया है अपहरण. बिजली टावर लगानेवाली भारतीय कंपनी के लिए काम करने गये हैं सभी
गिरिडीह/बगोदर : अफगानिस्तान के बघलान प्रांत से रविवार को जिन सात भारतीयों को तालिबानी बंदूकधारी ने अगवा किया, उनमें तीन मजदूर बगोदर (गिरिडीह) और एक मजदूर हजारीबाग जिले के टाटी झरिया का रहनेवाला है. अगवा मजदूरों में बगोदर के घाघरा निवासी प्रकाश महतो व प्रसादी महतो, महुरी के हुलास महतो और टाटीझरिया के बेडम के काली महतो हैं.
इनके अलावा अन्य तीन मजदूरों में एक मंटू सिंह (बिहार), राजन कौशिक मुरलीधरन केरल का रहनेवाले बताया जा रहा है. सातवां भी केरल का रहनेवाला बताया जा रहा है. मंगलवार को परिजनों को अपहरण की सूचना मिली. इसके बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि मजदूरों की सकुशल बरामदगी को लेकर विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा है. मंत्रालय को पत्र भी भेजा जायेगा ताकि मजदूरों की सकुशल बरामदगी हो सके.
रविवार को हुई थी बात: अगवा बगोदर निवासी प्रसादी महतो की पत्नी मूलिया देवी ने बताया कि रविवार को बेटा ने अपने पिता से फोन पर बात की थी. इसके बाद से उनसे बात नहीं हो पायी. मंगलवार को उन्हें पड़ोसियों ने अपहरण की सूचना दी.
उन्होंने कंपनी के पदाधिकारियों को फोन कर जब पूछा तो उन्होंने बताया कि आपके पति लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है. बगोदर के सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने भी कहा कि केंद्र सरकार पहल करे.
बघलान प्रांत से छह मई को हुआ था अपहरण
अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में रविवार को केइसी कंपनी के सात भारतीय मजदूरों का अपहरण कर लिया गया. आतंकियों ने बाग-ए-शामल गांव से अपहरण किया.बघलान के गवर्नर ने भी तालिबानियों द्वारा अपहरण किये जाने की पुष्टि की है.
ये हैं अगवा मजदूर
गिरिडीह : बगोदर थाना के घाघरा निवासी प्रकाश महतो, प्रसादी महतो, महुरी गांव के हुलास महतो
हजारीबाग : टाटीझरिया का काली महतो
झारखंड के चार, बिहार के एक केरल के दो मजदूर हैं शामिल
अफगानिस्तान में रह रहे बगोदर के गोरहर निवासी किशुन महतो ने बताया कि भारत के सात लोगों को अपहरण किया गया. इनमें झारखंड के चार लोगों के साथ केरल के दो और बिहार का एक व्यक्ति शामिल है.
केइसी-आरपीजी ग्रुप में करते हैं काम
अगवा लोग भारतीय कंपनी आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी के कर्मचारी हैं. ये बिजली सब स्टेशन में टावर लगाने का काम करते हैं. बगाेदर से मजदूर चार साल पहले ये लोग अफगानिस्तान काम करने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




