बाइक की डिक्की तोड़कर 22 हजार उड़ाये
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 May 2018 5:56 AM
विज्ञापन

डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के वनांचल चौक के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया डुमरी शाखा के समीप से शनिवार को उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 22 हजार रुपये उड़ा लिये. नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह निवासी कमरूद्दीन अंसारी अपनी सास बीबी नसीरन के साथ बैंक ऑफ इंडिया की डुमरी शाखा में 22 हजार […]
विज्ञापन
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के वनांचल चौक के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया डुमरी शाखा के समीप से शनिवार को उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 22 हजार रुपये उड़ा लिये. नावाडीह थाना क्षेत्र के चिरूडीह निवासी कमरूद्दीन अंसारी अपनी सास बीबी नसीरन के साथ बैंक ऑफ इंडिया की डुमरी शाखा में 22 हजार रूपये जमा करने बाइक से पहुंचे थे.
खाता में त्रुटि होने के कारण रुपये जमा नहीं हो सका तो उसने रुपये बाइक की डिक्की में रखा और पास के एक दुकान में सामान खरीदने चला गया. जब वह वापस बाइक के समीप आया तो देखा कि डिक्की टूटी है और 22 हजार रुपये सहित पासबुक और आधार कार्ड नहीं था. डुमरी प्रखंड में तीन दिनों के अंदर डिक्की तोड़कर रुपये उड़ाने की दूसरी घटना है. दो मई को निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-इसरी बस पड़ाव के समीप से उचक्कों ने एक बाइक की डिक्की तोड़ कर 68 हजार रुपये उड़ा लिये थे. इधर डुमरी के थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










