घर-घर जा रहे प्रत्याशी, मांग रहे समर्थन

Updated at :12 Apr 2018 7:02 AM
विज्ञापन
घर-घर जा रहे प्रत्याशी, मांग रहे समर्थन

डिप्टी मेयर पद के झामुमो प्रत्याशी दीपक यादव ने बुधवार को देवनगर, शास्त्रीनगर व कोलडीहा में डोर-टू-डोर भ्रमण कर जनता से समर्थन की अपील की. कहा कि जनता का आशिर्वाद प्राप्त हुआ तो क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा. गरीबों का उत्थान, बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने, स्वच्छ व स्वस्थ्य गिरिडीह बनाने समेत अन्य कार्य किये […]

विज्ञापन
डिप्टी मेयर पद के झामुमो प्रत्याशी दीपक यादव ने बुधवार को देवनगर, शास्त्रीनगर व कोलडीहा में डोर-टू-डोर भ्रमण कर जनता से समर्थन की अपील की. कहा कि जनता का आशिर्वाद प्राप्त हुआ तो क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा. गरीबों का उत्थान, बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने, स्वच्छ व स्वस्थ्य गिरिडीह बनाने समेत अन्य कार्य किये जायेंगे. मौके पर नप अध्यक्ष सह झामुमो नेता दिनेश प्रसाद यादव व अन्य समर्थक मौजूद थे.
जन-जन का विकास करना लक्ष्य : विनय
डिप्टी मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने बुधवार को शीतलपुर, मैगजनिया, जंगलपुर, पांडेयडीह, शशांकबेड़ा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जन-जन का विकास करना उनका लक्ष्य है. शहरी क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जायेगा. मौके पर चंदन सिंह, संतोष राय, अशोक कुमार वर्मा, अर्जुन राणा, शंकर कुमार, गोविंद, भोलू पांडेय, अनुज कुमार, राजा, धरनीधर प्रसाद, उदय सिन्हा, अनिल सिन्हा आदि मौजूद थे.
समस्याओं को दूर कर करेंगे विकास : सुनील
मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पासवान ने बुधवार को बाभनटोली, गार्डेंना गली, स्टेशन रोड आदि इलाकों में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की. कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कई समस्याएं हैं. इन समस्याओं को दूर कर जनता का विकास किया जायेगा. कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है. मौके पर संदीप डंगेइच, विजेंद्र यादव आदि मौजूद थे. इधर डिप्टी मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम ने भी कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola