गिरिडीह : पलामू में चार बच्चों की मौत पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई

Updated at :12 Apr 2018 6:14 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : पलामू में चार बच्चों की मौत पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई

गिरिडीह : राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पलामू के लोइंगा आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण से हुई चार बच्चों की मौत मामले पर सरकार संवेदनशील है. बच्चों को जिस सीरिंज से इंजेक्शन दिया गया, उस सीरिंज व दवा के सैंपल की जांच कोलकाता व हिमाचल प्रदेश में […]

विज्ञापन

गिरिडीह : राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पलामू के लोइंगा आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण से हुई चार बच्चों की मौत मामले पर सरकार संवेदनशील है. बच्चों को जिस सीरिंज से इंजेक्शन दिया गया, उस सीरिंज व दवा के सैंपल की जांच कोलकाता व हिमाचल प्रदेश में करायी जायेगी. जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.

स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को गिरिडीह के बीबीसी रोड स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों की मौत का पता चल पायेगा. फिलहाल सरकार रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में राशि की कहीं कोई कमी नहीं है. गिरिडीह जिले को एक करोड़ रुपये दिया गया है. राज्य में पांच मेडिकल कॉलेज खोले गये हैं.

सात लाख मच्छरदानी का वितरण किया गया है. दो वर्षों में पूरे राज्य में डॉक्टरों की कमी दूर कर ली जायेगी. सरकार 57 लाख परिवारों की स्वास्थ्य बीमा करायेगी. पूरे राज्य में 108 एंबुलेंस का वितरण किया गया है. 72 हजार या इससे कम आय वाले लोगों के हर्ट व कैंसर की इलाज की व्यवस्था की गयी है.

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश : गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है.

सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था में थोड़ा परिवर्तन किया है और इसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है. मौके पर भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, मेयर पद के प्रत्याशी सुनील कुमार पासवान, डिप्टी मेयर के प्रत्याशी प्रकाश राम, लोजपा नेता राजकुमार राज, सदानंद राम, सदानंद प्रसाद वर्मा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola