धान खरीदारी की राशि नहीं मिली, लैंपस में की तालाबंदी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Apr 2018 3:27 AM
विज्ञापन

डुमरी : प्रखंड में धान विक्रय केंद्र में धान बिक्री के बाद पैसा भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है. राशि भुगतान नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने सोमवार को लैंपस गेट पर ताला जड़ दिया. ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए सरकारी स्तर पर प्रखंड स्तर पर धान […]
विज्ञापन
डुमरी : प्रखंड में धान विक्रय केंद्र में धान बिक्री के बाद पैसा भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है. राशि भुगतान नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने सोमवार को लैंपस गेट पर ताला जड़ दिया. ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए सरकारी स्तर पर प्रखंड स्तर पर धान क्रय केंद्र खोला गया था. प्रखंड के करीब 100 किसानों के निबंधन के बाद जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में धान क्रय किया गया था. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के किसान रामप्रसाद सिंह 69.20 क्विंटल, फुलकेरिया देवी 25 क्विंटल व नीलू नगेशिया ने 25 क्विंटल धान निबंधन के उपरांत धान क्रय केंद्र में बिक्री की थी.
सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिक्री की गयी धान की राशि को बैंक खाता में एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इतने दिनों बाद भी पैसा खाते में नहीं आया है. किसान धान बिक्री का पैसा लेने के चक्कर में रोजाना बैंक व क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे है. रामप्रसाद सिंहव नीलू नगेशिया ने कहा कि कंपनी द्वारा समय पर राशि नहीं भेजने से हमलोग नाराज होकर लैंपस गेट में ताला जड़ दिया है. जिला से आये कंपनी के लोगों को धान उठाव करने नहीं करने दिया गया. इस संबंध में जिला खरीदारी पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रखंड में धान खरीदने की जिम्मेदारी चंद्रेश नाम व्यक्ति की है. धान खरीद के बाद उन सबका डिटेल्स रिपोर्ट कंपनी को नहीं दिया गया. जिन कारणों से इन किसानों को समय पर राशि का भुगतान नहीं किया जा सका. डिटेल्स रिपोर्ट मिलने के बाद तुरंत राशि किसानों के खाते में डाल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










