छापेमारी में आठ टन कोयला जब्त

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को तेलोडीह में छापामारी कर आठ टन अवैध कोयला जब्त किया है. छापामारी अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा कर रहे थे. इस दौरान अवैध कोयले को भी जब्त किया गया. जब्त कोयले को पुलिस थाना ले आयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को तेलोडीह में छापामारी कर आठ टन अवैध कोयला जब्त किया है. छापामारी अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा कर रहे थे. इस दौरान अवैध कोयले को भी जब्त किया गया. जब्त कोयले को पुलिस थाना ले आयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाकर कोयला तस्करों पर लगाम कसने का काम किया जा रहा है. दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विदित हो कि इससे पूर्व सीसीएल क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कोयला के खतों की डोजरिंग करायी जा रही है. साथ ही खंता ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि 18 नंबर में कोयला के अवैध खनन के कारण भू-धंसान का खतरा बढ़ गया है. इस दिशा में प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










