बगोदर : मुखिया सुनीता देवी को 21,000 रुपये घूस लेते ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

गिरिडीह : बगोदर प्रखंड के जरमुने पूर्वी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ( पति – मिश्री पासवान) को रिश्वत लेते धनबाद की एसीबी टीम ने जरमुने पंचायत भवन से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि पीसीसी पथ के निर्माण के एवज में 21,000 रुपये घूस की रकम की मांग की गयी थी. बता […]
गिरिडीह : बगोदर प्रखंड के जरमुने पूर्वी पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ( पति – मिश्री पासवान) को रिश्वत लेते धनबाद की एसीबी टीम ने जरमुने पंचायत भवन से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि पीसीसी पथ के निर्माण के एवज में 21,000 रुपये घूस की रकम की मांग की गयी थी. बता दें कि एसीबी रिश्वतखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया व मुखिया पति कृष्णानगर निवासी रामकुमार बिंद ने एसीबी से 21 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. जांच के बाद आरोप को सही पाया. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में बताया गया कि बिंद को 14वें वित्त आयोग की राशि से कृष्णा नगर ट्रासफॉर्मर के पास से लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर आवास तक पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य दो फेज में मिला था.
प्रथम फेज की प्राक्कलित राशि दो लाख 48 हजार एवं दूसरे फेज की राशि दो लाख 38 हजार रुपये थी. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों फेज की राशि 56096 रुपये और 61733 रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करने के एवज में मुखिया रिश्वत मांग रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










