खरियोडीह डैम से निकाला गया शव

गिरिडीह : शुक्रवार को खरियोडीह डैम में डूबे नसीम अंसारी का शव शनिवार को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. डैम से शव निकाले जाने के बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. विदित हो कि शुक्रवार को नहाने के दौरान देवरी के गरहाटांड़ निवासी अहमद अंसारी के […]
गिरिडीह : शुक्रवार को खरियोडीह डैम में डूबे नसीम अंसारी का शव शनिवार को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. डैम से शव निकाले जाने के बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. विदित हो कि शुक्रवार को नहाने के दौरान देवरी के गरहाटांड़ निवासी अहमद अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र नसीम अंसारी डैम में डूब गया था.
इस घटना के बाद शव को निकालने की काफी कोशिश की गयी, किंतु शव नहीं निकल पाया था. शनिवार को प्रशासन ने खंडोली डैम से गोताखोरों को खरियोडीह डैम बुला शव को निकालने का काम शुरू कराया. काफी मशक्कत के बाद शव निकाला गया.
इस दौरान एसडीओ जुल्फीकार अली, मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा मौजूद थे. पुलिस ने तमाम प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










