मुखिया पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सिरसिया पंचायत में मंगलवार को हुए विवाद को लेकर थाना में दोनों पक्षों के आवदेन पर पुलिस ने कार्रवाई की है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है. स्थानीय निवासी काजू विश्वकर्मा के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 176/14 भादवि की धारा 341, […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के सिरसिया पंचायत में मंगलवार को हुए विवाद को लेकर थाना में दोनों पक्षों के आवदेन पर पुलिस ने कार्रवाई की है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है. स्थानीय निवासी काजू विश्वकर्मा के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 176/14 भादवि की धारा 341, 323, 354, 504, 506,34 के तहत स्थानीय मुखिया पति हरि दास, गुडडू दास, ईश्वर दास व सीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी की गयी है.
वहीं मुखिया फूल देवी के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 177/14 भादवि की धारा 341, 323, 504, 506, 34 के तहत रतन दास, कुंदन दास, सोनू दास एवं काजू विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब हो कि मंगलवार को यहां के विवाद को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में मारपीट का आरोप लगाते हुए अलग-अलग आवेदन दिया गया था. इस आवेदन के बाद पुलिस ने मामले की जांच की थी. इसके बाद बुधवार की रात को प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










