ePaper

Jharkhand : माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी, 7 नक्सली गिरफ्तार, हथियार और 300 आधार कार्ड जब्त

Updated at : 07 Mar 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी, 7 नक्सली गिरफ्तार, हथियार और 300 आधार कार्ड जब्त

गिरीडीह : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सशस्त्र पुलिस ने गिरीडीह जिले में सोमवार से अब तक मारे गये छापे के दौरान सात माओवादियों को गिरफ्तार किया. हथियारों और आयुध का जखीरा तथा 300 आधार कार्ड जब्त किये. गिरफ्तार कियेगये माओवादियों में चार पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है. पुलिस अधीक्षक […]

विज्ञापन

गिरीडीह : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सशस्त्र पुलिस ने गिरीडीह जिले में सोमवार से अब तक मारे गये छापे के दौरान सात माओवादियों को गिरफ्तार किया. हथियारों और आयुध का जखीरा तथा 300 आधार कार्ड जब्त किये. गिरफ्तार कियेगये माओवादियों में चार पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है.

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि छापे अकबकी गांव में मारे गये. छापे के दौरान एके-47 और इंसास राइफल्स समेत 13 आग्नेयास्त्र जब्तकियेगये. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारकियेगये माओवादियों में से सुनील मांझी के सिर पर 25 लाख, गीता के सिर पर 15 लाख, चार्ली उर्फ शेखर और सोहन भैया के सिर पर पांच-पांच लाख का इनाम था.

एसपी ने बताया कि एके-47 राइफल, इंसास और एसएलआर राइफल, हथगोले और भारी मात्रा में कारतूस के साथ ही 300 से ज्यादा आधार कार्ड जब्तकियेगये हैं. इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड जब्त होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि छापे अभी भी जारी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola