दामोदर के बाद अब मसंस के प्रधान मुर्मू गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Mar 2018 10:00 AM
विज्ञापन

बोल्शेविक क्रांति के कार्यक्रम को लेकर दर्ज हुए मामले में हुई गिरफ्तारी पुलिस दबाव में एक अन्य आरोपी विजय यादव पूर्व में अदालत में कर चुका है सरेंडर गिरिडीह : रांची से गिरफ्तार दामोदर तुरी के बाद अब मजदूर संगठन समिति के प्रधान मुर्मू को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों के अलावा […]
विज्ञापन
बोल्शेविक क्रांति के कार्यक्रम को लेकर दर्ज हुए मामले में हुई गिरफ्तारी
पुलिस दबाव में एक अन्य आरोपी विजय यादव पूर्व में अदालत में कर चुका है सरेंडर
गिरिडीह : रांची से गिरफ्तार दामोदर तुरी के बाद अब मजदूर संगठन समिति के प्रधान मुर्मू को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों के अलावा आइबी के अधिकारियों ने प्रधान मुर्मू के साथ घंटों पूछताछ की है. पूछताछ के बाद प्रधान मुर्मू को बुधवार को मुफस्सिल पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. बता दें कि मुफस्सिलल थाना में कांड संख्या 386/17 दिनांक 07.11.17 धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 504, 506, 353 भादवि के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी सात नवंबर 2017 को चतरो में मजदूर संगठन समिति द्वारा बोल्शेविक क्रांति की सौंवी वर्षगांठ पर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर 12 नामजद एवं 700-800 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उक्त प्राथमिकी जिला उद्योग केंद्र में उद्योग विस्तार पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के सदोखर गांव के परमेश्वर सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी है.
प्राथमिकी में शीर्ष भाकपा माओवादी नेताओं के इशारे पर हरवे-हथियार के साथ कार्यक्रम में नक्सली समर्थकों के भारी संख्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा उग्र प्रदर्शन एवं सरकार के विुद्ध सशस्त्र क्रांति छेड़ने संबंधी नारे लगाने के साथ ही कई अन्य गंभीर आरोप लगाये गये हैं. उल्लेखनीय रहे कि राज्य सरकार द्वारा मजदूर संगठन समिति को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का घटक संगठन मानते हुए उसे भी प्रतिबंधित कर दिया है. सरकार द्वारा मजदूर संगठन समिति पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद गिरिडीह पुलिस प्रशासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र चतरो एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में संचालित मजदूर संगठन समिति के कार्यालय को बंद करा दिया और मुफस्सिल थाना में दर्ज मामले के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया था.
इसी कड़ी में रांची से दामोदर की गिरफ्तारी हुई थी. पूछताछ में दामोदर तुरी ने मजदूर संगठन समिति के सदस्य होने से साफ इंकार कर दिया है. दामोदर तुरी की गिरफ्तारी के बाद मुफस्सिल पुलिस दबाव डालकर एक अन्य अभियुक्त विजय यादव को अदालत में सरेंडर करने में सफल रही. पुलिस ने अब प्रधान मुर्मू के रूप में तीसरे अभियुक्त को जेल भेजा है. अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी का मुफस्सिल पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है.
बिरनी : तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बिरनी. बिरनी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने अलग-अलग मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बिरनी थाना कांड संख्या 134/17 के तहत यौन शोषण के आरोपी कर्री निवासी मितलाल यादव तथा अवैध महुआ शराब में नामजद अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र लेदा निवासी प्रकाश रवानी व गडरमा निवासी रीतलाल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि मितलाल लंबे समय से फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










