आरके महिला कॉलेज में छात्राओं के साथ प्राचार्य ने की बैठक

Updated at :22 Dec 2017 5:43 AM
विज्ञापन
आरके महिला कॉलेज में छात्राओं के साथ प्राचार्य ने की बैठक

गिरिडीह. दस जनवरी को आहूत छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना आरके महिला कॉलेज की प्राचार्या के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है. आरके महिला कॉलेज में इसी माह में प्राचार्य डाॅ शर्मिला रानी ने योगदान दिया है. गुरुवार को कॉलेज की प्राचार्य ने चुनाव को लेकर छात्राओं के साथ बैठक की […]

विज्ञापन

गिरिडीह. दस जनवरी को आहूत छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना आरके महिला कॉलेज की प्राचार्या के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है. आरके महिला कॉलेज में इसी माह में प्राचार्य डाॅ शर्मिला रानी ने योगदान दिया है.

गुरुवार को कॉलेज की प्राचार्य ने चुनाव को लेकर छात्राओं के साथ बैठक की और चुनाव से संबंधित जानकारी छात्राओं को दी. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज के सभी कर्मियों को अलग-अलग जिम्मेदाी सौंपी गयी है. उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.

किसको क्या मिली जिम्मेदारी : आरके महिला कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. शर्मिला रानी ने दस जनवरी को आहूत छात्र संघ के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए टीम का गठन किया है.

नोमिनेशन कमेटी में डाॅ. रतना सामंता, डाॅ. केएन शर्मा, प्रो. रेखा सिन्हा, नंदलाल महतो को अध्यक्ष, डाॅ. एनपी रॉय, डाॅ. अारती वर्मा, संध्या कुमारी, सच्चिदानंद सिंह को उपाध्यक्ष, डाॅ. निवेदिता चौधरी, मधुश्री सेन सान्याल, डाॅ. इंदु कुमारी, मनोज कुमार सिंह को सचिव, डाॅ. नीलम वर्मा, डाॅ. एस मसहद्दी, डाॅ. संजीव कुमार सिन्हा व रजनी गुप्ता को संयुक्त सचिव बनाया गया है. स्क्रूटनी कमेटी व वैध उम्मीदवारों की सूची के प्रकाशन में प्रो. सुनील कुमार को डीआरओ, डॉ. गीता डे, डाॅ. संध्या कुमारी व डाॅ. एसके सिन्हा को अध्यक्ष, डाॅ. एनपी रॉय, रेखा सिन्हा व मीनू कुमारी को उपाध्यक्ष, डाॅ. नीलम वर्मा, डाॅ. केएन शर्मा व मो. हुसैन को सचिव व डाॅ. निवेदिता चौधरी, डाॅ. मधुश्री सेन सान्याल व डाॅ. मंजीत आजाद को संयुक्त सचिव बनाया गया है.

इसके अलावा बूथ मैनेजमेंट कमेटी में प्रो. सुनील कुमार, डाॅ. गीता डे, डाॅ. रतना सामंता, जितेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, सौमित सामंता, राजी हैदर, राजकुमार राम, प्रतिमा देवी, डाॅ. गीता कुमार व सीपी मिश्रा को शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola