बगोदर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Updated at :20 Dec 2017 8:39 AM
विज्ञापन
बगोदर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह मढ़ला जीटी रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. वहीं एकयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को मीना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मंगलवार की शाम छह बजे की है. बगोदर थाना क्षेत्र के कुसमर्जा निवासी […]

विज्ञापन
बगोदर. बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह मढ़ला जीटी रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. वहीं एकयुवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को मीना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मंगलवार की शाम छह बजे की है.
बगोदर थाना क्षेत्र के कुसमर्जा निवासी शाहिद आंसरी दोस्तों के साथ डुमरी से बाइक से कुसमर्जा बरवाडीह जा रहा था. इसी बीच मढ़ला गोपालडीह जीटी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. घटना में शाहिद अंसारी 20 वर्ष (पिता सिराज अंसारी) व शाकिल अंसारी 18 वर्ष (पिता सकुरुद्दीन अंसारी) की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दानिश अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस घटनास्थल पहुंची. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये.
मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जीटी रोड को जाम कर दिया. जामस्थल पर प्रमुख मुश्ताक अंसारी, माले नेता पूरन कुमार महतो, समेत अन्य लोग शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगी थी. बताया जाता है कि सभी युवक डुमरी से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola